in , ,

टनकपुर में सड़क अतिक्रमण पर नगर पालिका सख्त, किए 10 चालान

फुटपाथ पर लाल पट्टी के पीछे ही फड़-ठेले लगाने के निर्देश, साफ-सफाई बनाए रखने की भी हिदायत

टनकपुर, 12 अक्टूबर। नगर में सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले खोखा-फड़ संचालकों एवं व्यवसायियों के खिलाफ नगर पालिका परिषद टनकपुर ने कार्रवाई की। सोमवार को वार्ड संख्या 2 और 8 में चलाए गए अभियान के दौरान मानकों का पालन नहीं करने तथा सड़क पर अतिक्रमण करने के मामलों में 10 चालान किए गए।

नगर पालिका की टीम ने फड़ और ठेला संचालकों को निर्देश दिए कि वे फुटपाथ पर निर्धारित लाल पट्टी के पीछे ही अपने फड़-ठेले लगाएं, ताकि सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

अभियान के दौरान नगर के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलाने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण को नियंत्रित करना, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और नगर को स्वच्छ रखना है।

इस अभियान में नगर पालिका परिषद टनकपुर के बसन्त राज चन्द, अजय सजवान, प्रिया बिष्ट, शकुन, राम रतन, विशाल बाबू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तुषार हॉस्पिटल में विधिक जागरूकता शिविर, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ

बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूक हुईं टनकपुर की छात्राएं, विधिक शिविर में दिलाई गई शपथ”