in , ,

परिवहन मंत्री के आश्वासन पर टनकपुर में रोडवेज कर्मियों का धरना स्थगित, दीपक रजवार ने धरना स्थल पहुंचकर की वार्ता।

देवेंद्र मिश्रा ने की घोषणा, मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा शुरू होगा आंदोलन

Oplus_131072

टनकपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का पिछले दस दिनों से जारी बेमियादी धरना सोमवार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद संघ ने यह निर्णय लिया।

प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी पिछले दस दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए बताया कि बीते दिवस मजदूर संघ के पदाधिकारियों की परिवहन मंत्री से वार्ता हुई थी। इसमें मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही स्थानीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है और जल्द ही पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

आश्वासन मिलने के बाद प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपचंद शाह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। यदि निर्धारित समय में कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संघ दोबारा बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा

संघ ने साफ संकेत दिया है कि आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन रोका है, लेकिन मांगों का समाधान नहीं होने पर संघर्ष फिर तेज किया जाएगा।

इस आंदोलन में निम्न लोग शामिल रहे

देवेंद्र मिश्रा, दीपचंद शाह, नरेंद्र पलड़िया, रवि कुमार, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र बिष्ट, मनीष कुमार, कुलदीप गुप्ता, अनूप सिंह, दीपक सिंह, नरेंद्र पाल, वीरपाल, भारत पाठक, गोकुल सिंह, कैलाश भट्ट, दिनेश श्रीवास्तव, प्रकाश जोशी, सचिन, आनंद, दीपक शर्मा, चंद्र मोहन पांडे, चंद्र बल्लभ जोशी, राजीव दीक्षित, केदार जोशी, आदि सम्मिलित हुए

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित, नए विद्यार्थियों को दी गई विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी

बनबसा में 23 नवंबर से सजेगा सेना भर्ती का मैदान, चम्पावत-पिथौरागढ़ के 4,492 युवा आजमाएंगे अपना दमखम