in , ,

रोशनी, स्वच्छता और सुविधाओं का संगम बना टनकपुर, अध्यक्ष विपिन कुमार व सभासदों ने दीपोत्सव की तैयारियों को दिया विशेष स्वरूप

त्योहारों पर टनकपुर को संवारने में जुटी नगर पालिका, अध्यक्ष विपिन कुमार की पहल से बाजारों में छाई दीपोत्सव की रौनक।

Oplus_131072

दीपोत्सव के पावन पर्व पर टनकपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष तैयारियां की हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं समस्त सभासदगणों के प्रयासों से नगर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। बाजारों में स्थापित किए गए स्वागत द्वार भी पर्व की रौनक को और बढ़ा रहे हैं

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पालिका की ओर से कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर के प्रमुख बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए चूने का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आतिशबाजी बाजार के लिए गांधी मैदान में समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं बाजारों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार पानी के टैंकर भी लगाए जा रहे हैं। यातायात और आवागमन व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ध्वनि प्रसारण के माध्यम से लोगों को आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार एवं सभासदों की इस पहल को त्योहारों के दौरान नगरवासियों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। पालिका का प्रयास है कि दीपोत्सव के दौरान नगर में स्वच्छता, रोशनी, सुरक्षा और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था का बेहतर माहौल बना रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद टनकपुर नगर के सुनियोजित विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पालिका बोर्ड एवं परिवार की ओर से समस्त नगरवासियों और व्यापारियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

हर देशवासी का घर रोशन रहें, इसलिए अपनी दीपावली ड्यूटी के नाम कर देते हैं पुलिस के जवान