in , , ,

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

दीपों का पर्व हर जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए : जिलाधिकारी मनीष कुमार

Oplus_131072

टनकपुर/चम्पावत। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद चम्पावत के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और खुशियों का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन को रोशन करे और सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध हो।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय सुरक्षा एवं सावधानी बरतने की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि उत्सव की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें, ताकि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद उठा सकें।

उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ मिलजुलकर दीपावली मनाने का आग्रह किया। साथ ही जनपदवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड परिवहन निगम को मिलीं 59 नई बसें, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, टनकपुर मंडल को मिलीं 20 बसें

रोशनी, स्वच्छता और सुविधाओं का संगम बना टनकपुर, अध्यक्ष विपिन कुमार व सभासदों ने दीपोत्सव की तैयारियों को दिया विशेष स्वरूप