टनकपुर। आस्था और सामाजिक समरसता के प्रतीक गुरु रविदास मंदिर, जो कई वर्षों से खंडित एवं जर्जर अवस्था में वीरान पड़ा हुआ था, अब पुनर्जीवन की राह पर है। मंदिर के उत्थान का बीड़ा उठाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर ने इसके पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत कर एक सराहनीय पहल की है।

बताया गया कि लंबे समय से मंदिर की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई थी, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएँ आहत हो रही थीं। ऐसे में मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुंवर के प्रयासों से मंदिर परिसर की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया, जिसे क्षेत्रवासियों ने धार्मिक आस्था के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर आंबेडकर कमेटी के सुभाष चंद सागर, छोटा राम सागर, राजू सागर, पान देई सागर, बबलू गौतम, बबीता गौतम, चंद्र पाल, राजेंद्र, लाला राम, मीना सागर, हरदीप, मोहम्मद उमर सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए मंदिर के पुनरुद्धार में सहयोग का भरोसा जताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का जीर्णोद्धार न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


