in , , ,

अब साइबर ठगी पर लगेगी लगाम! एसपी रेखा यादव ने बैंक अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

1930 पर तुरंत करें कॉल, साइबर ठगी रोकने को चम्पावत पुलिस का बड़ा अभियान

Oplus_131072

बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में साइबर ठगी के मामलों में एमआरएम (MRM) एवं जीआरएम (GRM) पोर्टलों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, ठगी की धनराशि को शीघ्र होल्ड करने तथा पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी रेखा यादव ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना का आदान-प्रदान और समयबद्ध कार्रवाई ही साइबर ठगी पर प्रभावी रोक लगाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों से साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने, संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी तुरंत साझा करने, धनराशि को शीघ्र होल्ड कराने और ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने के लिए लगातार जागरूक करने का आह्वान किया।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना समय गंवाए तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज करें। समय पर दी गई सूचना आपकी मेहनत की कमाई को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Rajiv Gupta

Written by Rajiv Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता, देवीधार-पंचेश्वर रोड से दो आरोपी दबोचे

🌿 एनएचपीसी टनकपुर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हरेला पर हुआ भव्य पौधारोपण अभियान